तीन दिनों में पांच डिग्री बढ़ेगा पारा, आज भी बारिश के आसार प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर, । प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश के भी आसार है।

बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री रहा,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा,इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा,जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बाहर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अभी मौसम में थोड़ी नमी बनी रहेगी।


बुधवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई। नम हवाओं के प्रभाव से आज भी ठंडी हवाओं के आने का क्रम जारी रहा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा और आकाश भी साफ रहेगा।


यह बन रहा सिस्टम
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व राजस्थान से तटीय कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई पर फैला है। साथ ही प्रदेश में प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है।प्रदेश में अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में होने की संभावना है।





