छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, 10 मई तक आ सकते हैं परिणाम
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर। : सीजी बोर्ड यानि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) के बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10 मई तक 10वीं और 12वीं परिणाम 2024 घोषित कर सकता है। जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित हुए थे।

वे आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट को देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

हालांकि सीजीबाएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षा के परिणाम की तारीखों के बारे में कोई भी अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।






