राष्ट्रीय सहकारिता विकास निगम द्वारा सेवा सहकारी समिति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया
पंकज यदू रिपोर्टर पाटन ब्लाक
संपूर्ण छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के उतई सेवा सहकारी समिति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
रायपुर ,, छत्तीसगढ़ के सहकारी समितियो के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक को सम्मान देने हेतु रायपुर सर्किट हाउस सिविल लाइन में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा को दिनांक 13.2.2024 आयोजन रखा गया था।
जिसमें संपूर्ण छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।


बता दें संपूर्ण छत्तीसगढ़ में उत्कृष्ट कार्य हेतु दुर्ग जिले के वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्या० उतई को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप जी द्वारा समिति प्रबंधक उतई गिरधर सोनी जी को उत्कृष्ट कार्य हेतु 25000 रुपए का चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


संपूर्ण कार्यक्रम में श्री आर प्रसन्ना IAS सचिव सहकारिता, श्री दीपक सोनी IAS आयुक्त सहकारिता , श्री कैलास कौशिक MD n.c.d.c व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।






