वन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

 वन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

देखे लिस्ट

 

 

रायपुर: आगामी दिनों लोकसभा चुनाव होने को हैं। लेकिन इससे पहले छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। यहां लगातार अलग अलग विभागों से कई अधिकारियों के ट्रांसफर हो रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर वन विभाग में बड़े पैमाने पर 5 अधिकारियों के तबादले हुए हैं। इस बाबत में वन विभाग ने आदेश जारी किया है।

 

 

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

जारी आदेश के अनुसार, अभिनव कुमार को उप मंडलाधिकारी बिलासपुर भेजा गया है। वहीं अजय दिनक भोसले को उप मंडलाधिकारी कसडोल में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हिमांशु डांगरे को उप मंडलाधिकारी राजिम भेजा गया है। नीरज को उप मंडलाधिकारी मनेंद्रगढ़ तो निखिल अग्रवाल को जशपुर उप मंडलाधिकारी नियुक्त किया गया है।