UPSC की तर्ज पर होंगी CGPSC की परीक्षाएं, प्रोफेसर प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन

 UPSC की तर्ज पर होंगी CGPSC की परीक्षाएं, प्रोफेसर प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को संघ लोक सेवा अयोग (UPSC) की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार के कार्यकाल से सुर्खियों में आया छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अब CGPSC की परीक्षाएं UPSC की तर्ज पर होंगी। UPSC की तर्ज पर परीक्षा के लिए आयोग गठित किया गया है। प्रोफेसर प्रदीप जोशी की अध्यक्षता में आयोग गठित किया गया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। प्रोफेसर प्रदीप जोशी UPSC के पूर्व चेयरमैन हैं।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं को संघ लोक सेवा अयोग (UPSC) की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के लिए संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। इस संबंध में महानदी भवन मंत्रालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

 

जारी आदेश के अनुसार संघ लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी की अध्यक्षता में गठित आयोग छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के साथ ही विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा आयोजन का वार्षिक कैलेण्डर बनाने तथा परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाए जाने के लिए भी सुझाव देगी।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने हेतु सुझाव देने के लिए प्रोफेसर (डॉ.) प्रदीप कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। आयोग से छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न विभागों के लिए…