केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल पहुंचे रायपुर, राज्य स्तरीय महापंचायत में होंगे शामिल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रायपुर। : केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल आज राज्य स्तरीय महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं।








