सेफ्टी जैकेट पहनकर ट्रैकमेंटेनर करेंगे ड्यूटी, रेल प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति उनका कार्यबल
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी
रेलवे में मंडल स्तरीय पीएनएम बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने की
रेल प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति उनका कार्यबल
बिलासपुर। ट्रैकमेंटेनरों को सेफ्टी जैकेट उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अंबिकापुर व अनूपपुर में निजी अस्पताल के साथ टाईअप का कर्मचारियों को बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मंडल स्तरीय स्थाई वात्रा तंत्र की बैठक में कर्मचारियों की आवश्यकताओं से जुड़ी ऐसे ही मुद्दों पर चर्चा हुई और बाद में उन रेल प्रशासन ने सहमति की मुहर लगाई। कर्मचारियों एवं प्रशासन के मध्य मधुर औद्योगिक संबंध बनाने के उद्देश्य से स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) का गठन किया गया है। बैठक के माध्यम से कर्मचारियों के मान्यता प्राप्त संगठन रेलवे मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं प्रबंधन के बीच कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं एवं उनको दी जाने वाली सुविधाओं में आवश्यक सुधार लाने के संबंध में चर्चा की जाती है। इसी के तहत में शुक्रवार को दो दिवसीय बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक देवराज व योगेश कुमार देवांगन भी उपस्थित रहे। वहीं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस की ओर से बिलासपुर के मंडल समन्वयक बी कृष्णकुमार, विजय अग्निहोत्री, लक्ष्मण राव सहित सभी शाखा सचिव शामिल हुए। बैठक में रेलवे मजदूर कांग्रेस ने कर्मचारी हित के सभी मुद्दों को उठाया और रेल अफसरों के साथ चर्चा की। जिनमें ट्रैकमेंटेनरों को सेफ़्टी जैकेट उपलब्ध कराना, मंडल के सभी रेलवे परिक्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, कोरबा के रेलवे खेल मैदान में खिलाड़ियों की बेहतर रोशनी सुविधा, हाई मास्ट लाइट, उसलापुर रेलवे परिक्षेत्र के रोड की मरम्मत जैसे कई मुद्दें शामिल थे। रेल प्रशासन की इन सभी मुद्दों को पूरा करने के लिए सहमति बनी।
रेल प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति उनका कार्यबल
बैठक के दौरान मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने कहा रेलवे प्रशासन की सबसे बड़ी शक्ति हमेशा से उसका कार्यबल रहा है। रेल कर्मचारियों द्वारा संपादित उत्कृष्ट कार्यों के कारण हम बेहतर कार्य कर रहे हैं। मान्यता प्राप्त संगठन साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस की ओर से सहयोग प्राप्त हो रहा है। हम सभी कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल पर बेहत्तर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक में उठाए गए कर्मचारी हित के सभी मुद्दों का त्वरित निराकरण करने में रेल प्रशासन पूरा योगदान देता रहेगा।





