400 पार के लक्ष्य को पाने छग की सभी 11 सीटों जीतना जरूरी

 400 पार के लक्ष्य को पाने छग की सभी 11 सीटों जीतना जरूरी

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक बीरेंद्र कुमार चौधरी

जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में लोकसभा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। लोकसभा प्रभारी डा सियाराम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के आम चुनाव में 400 सीट का लक्ष्य रखा है। इसमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें शामिल हैं।

 

बिलासपुर। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी नारा दिया है। इस बार 400 पार। लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर मंगलवार को जिला भाजपा कार्यालय में क्लस्टर व लोकसभा प्रभारियों की मौजूदगी में पदाधिकारियों की बैठक हुई। चुनावी प्रबंधन के साथ ही बूथ पर फोकस किया। लोकसभा व क्लस्टर प्रभारी ने दोटूक कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो लक्ष्य तय किया है उसकी प्राप्ति के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराना होगा। इसके लिए अपने प्रभार वाले पोलिंग बूथों पर फोकस करना होगा। पदाधिकारियों को रिचार्ज करते हुए प्रभारियों ने कहा कि कार्यकर्ता अगर ठान लें तो यह लक्ष्य हम प्राप्त करके ही रहेंगे।

 

जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में लोकसभा विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। लोकसभा प्रभारी डा सियाराम साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के आम चुनाव में 400 सीट का लक्ष्य रखा है। इसमें छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें शामिल हैं। बिलासपुर लोकसभा राज्य की उन सीटों में अहम है जहां पार्टी को हमेशा सफलता मिली है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमने इस सीट को बड़े अंतर से जीता है। वर्तमान में विधानसभा की आठ में से छह सीटें हमारे पास हैं। लोकसभा चुनाव में इस बार जीत का अंतर भी बड़ा होना चाहिए। पूर्व मंत्री विधायक व कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए लोकसभा व विधानसभा प्रबंध समिति के सदस्यों से सीधी चर्चा कर कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि दिए गए 21 बिंदु अत्यंत ही महत्वपूर्ण हैं जिसे गंभीरता से लेना होगा। बूथ स्तर पर हितग्राही संपर्क के अलावा राज्य व केन्द्र सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार, सामाजिक संपर्क एवं कार्यकर्ताओं का प्रवास। ये अनिवार्य रूप से किए जाने वाले कार्य हैं। 20 फरवरी से पूर्व लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक और 22 फरवरी के पूर्व विधानसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठकें पूर्ण करनी होगी। 29 फरवरी के पूर्व प्रत्येक विधानसभा में चुनाव कार्यालय खोलना है। अमर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर हमें गंभीर हो जाना चाहिए। इस चुनाव में हमारे सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है परंतु हमें सतर्क रहने की आवश्यकता है। कलस्टर सह प्रभारी पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर दिए गए कार्यक्रमों की रोज समीक्षा हो रही है। हमें बूथ पर लड़ाई लड़नी होगी। समय बहुत कम है। गांव चलो घर चलो अभियान पर फोकस करें।

भाजपा के पक्ष में है वातावरण

बिल्हा विधायक व पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक ने कहा कि पूरे देश में इस समय भाजपा के पक्ष में वातावरण है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किया है। श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक पर प्रतिबंध सहित देश को विश्व की एक बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने का काम मोदी सरकार ने किया है। जिसे लेकर देश भर में उत्साह का वातावरण है। पूर्व विधायक डा कृष्णमूर्ति बांधी ने आभार ज्ञापित किया।

इनकी रही उपस्थिति

कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, सहप्रभारी रामसेवक पैकरा, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, लोकसभा प्रभारी डा सियाराम साहू, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, डा कृष्णमूर्ति बांधी, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मुंगेली जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष पाठक, जीपीएम जिला भाजपाध्यक्ष कन्हैया राठौर, हर्षिता पाण्डेय, राजा पांडेय, अंजू राजपूत, तोखन साहू, गिरीश शुक्ला, किशोर राय, दुर्गा कश्यप, प्रकाश सूर्या, अशोक विधानी, मनीष अग्रवाल, नीरज जैन, विजय ताम्रकार।