नौकरी के बदले कितने लोगों से जमीनें ली?’ ED ने 10 घंटे में आरजेडी प्रमुख लाल यादव से पूछे 70 सवाल

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

बिहार- प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की है. एजेंसी ने लालू से रेलवे में कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में पूछताछ की है. लालू पहली बार जांच एजेंसी के सामने पेश हुए थे. वे सुबह करीब 11 बजे अपनी बेटी मीसा भारती के साथ पटना स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे. हालांकि, मीसा को अंदर नहीं जाने दिया गया. ईडी ने लालू से 70 सवाल पूछे. रात करीब 9 बजे लालू यादव ईडी दफ्तर से बाहर निकले. हालांकि, लालू खुद को निर्दोष बताकर पूरे मामले से पल्ला झाड़ते रहे. मामले के जांच अधिकारी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत लालू का बयान दर्ज कर लिया है.

सूत्रों ने बताया कि कथित घोटाले के संबंध में लालू से पूछताछ करने के लिए दिल्ली से ईडी अधिकारियों की एक टीम रविवार को पटना पहुंची थी. केंद्रीय एजेंसी ने 19 जनवरी को लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए नया समन जारी किया था. जदयू अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘महागठबंधन’ को तोड़ने के एक दिन बाद यानी 29 जनवरी को राजद प्रमुख लालू यादव केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश हुए.