प्राइमरी कक्षा 5 से दारू छोड़ा हूं, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कवर ने मुख्यमंत्री से की शराबबंदी की मांग
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
रायपुर- प्रदेश में शराबबंदी को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे को जमकर घेरने का काम किया है. यहां तक की कांग्रेस ने शराबंदी करने का ऐलान भी किया था, लेकिन अपना वादा नहीं निभा पाई. अब एक बार फिर शराबबंदी की मांग उठ रही है. ये मांग कोई और नहीं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कवर ने मुख्यमंत्री साय से की है.
पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कवर ने कहा, आदिवासी समाज के लिए नशाबंदी करना चाहिए. सरकार नहीं मानी तो मैं अकेला तो नहीं कर सकता. कुछ लोग हैं जो शराबबंदी के पक्ष में होंगे. सर्व सम्मति से नहीं तो सभी के सहमति से होना चाहिए. अगर ये समाज नशाबंदी कर दे तो इस आदिवासी समाज को कोई पीछे नहीं धकेलेगा.





