भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

रायपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इसी बीच खबर आई है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। भूपेश को राजनांदगांव लोकसभा सीट से उतारा जा सकता है। वहीं सरगुजा के टीएस सिंहदेव को भी मैदान में उतारा जा सकता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया है।