धारदार हथियार के साथ युवक गिरफ्तार मोहन नगर पुलिस की कार्रवाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

दुर्ग- रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में श्री अभिषेक झा (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) दुर्ग एवं श्री मणीशंकर चन्द्रा (रा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, के मार्गदर्शन में एवं विजय यादव थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में चाकू बाजो, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.01.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि कातुलबोर्ड रोड सिधिया नगर मोड के पास रोड मे शादी पार्टी में आने जाने वाले लोगो को एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना तस्दीक हेतु तत्काल पुलिस पार्टी घटना स्थल के लिए रवाना की गई मुखबीर के बताये हुए स्थान कातुलबोर्ड रोड सिंधिया नगर मोड के पास पहुंचने पर एक व्यक्ति धारदार चाकू को लहराते हुए लोगों को डराते धमकाते मिला जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विशाल कुमार डोकरा उर्फ विशाल बाघे पिता राजेश डोकरा उम्र 22 साल साकिन सेक्टर 07, सडक 21, क्वाटर नंबर 2बी, भिलाई नगर जिला दुर्ग का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से एक प्रतिबंधित आकर के धारदार लोहे का चाकू एवं तलाशी दौरान आरोपी के कमर भाग में छुपाकर रखे एक लोहे का हथौडा व लोहे के राड को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध 25, 27 आर्म्स एक्ट अतंर्गत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कुमार शर्मा, आरक्षक सकील खान एवं आरक्षक विश्वजीत टंडन की विशेष भूमिका रही।