भाजपा नेता अशीम राय की हत्या के आरोपी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ के होटल में चला बुलडोजर

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

कांकेर। जिले के पखांजूर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा नेता अशीम राय के हत्या के आरोपी विकास पाल पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है, प्रसाशन ने विकास पाल के अतिक्रमण कर अवैध निर्माण किए गए होटल INN ध्वस्त कर दिया है, इस मौके पर प्रशसनिक अधिकारी एवं भारी तादात में पुलिस बल मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि, यह होटल पार्षद ने अपने रसूख से बनवाया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के पहले पखांजूर पटवारी कार्यालय की ओर से सूचना पत्र भी जारी किया था और अब अवैध होटल को जमींदोज किया जा रहा है।

बता दें कि जिले में 7 जनवरी 2024 को हुई बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के मामले का पुलिस ने बीते दिनों खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में असीम राय को मारने के लिए कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने 7 लाख की सुपारी दी थी, इस केस में 12 लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिसमे आ