विजयलक्ष्मी व गीता लाल किला में होंगी अतिथि

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के एसएलआरएम सेंटर्स में बतौर सुपरवाइजर पद पर उत्कृष्ट सेवाएं दे रही दो स्वच्छता दीदियां दिल्ली में 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। भारत सरकार द्वारा स्वच्छता दीदी विजयलक्ष्मी तिवारी एवं गीता तोमर को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए चयनित किया गया है।

दोनों स्वच्छता दीदियों की उत्कृष्ट सेवाओं एवं कार्य के प्रति उनकी निष्ठा का सम्मान करते हुए गणतंत्र दिवस समारोह में आमंत्रित किया गया है। दोनों स्वच्छता दीदी 24 जनवरी को रायपुर जाएंगी। वहां से फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगी।