एक्शन मोड पर कलेक्टर, धान खरीदी में लापरवाही बरतने पर दर्जनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी

कबीरधाम जिले में धान खरीदी का काम अंतिम दौर पर है। जिले में एक नवंबर से धान खरीदी जारी है। लेकिन, अंतिम दौर में खरीदी में कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रहीं है। यहीं कारण है कि रविवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर धान खरीदी में लापरवाही बरतने वाले 11 सेवा सहकारी समिति के 28 समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर कार्रवाई की है।

इसमें एक समिति प्रबंधक पर एफआईआर, एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सेवा से बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा दो समिति प्रबंधक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर को सस्पेंड कर दिया है। 23 समिति प्रबंधक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का संतोषपूर्ण जवाब नहीं देने पर आने वाले दिनों में कार्रवाई किया जा सकता है। जानकारी अनुसार जिन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वहां धान खरीदी में गड़बड़ी मिली थी। क्योंकि, खरीदी के अंतिम दौर में जिला प्रशासन द्वारा केन्द्र की भौतिक सत्यापन किया जा रहा है।

जिले में अवैध धान परिवहन पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। 17 जनवरी तक जांच के दौरान 837 क्विंटल अवैध धान और 7 वाहन जप्त किया गया है, इसमें पंडरिया ब्लाक में 314 क्विंटल सहसपुर लोहारा ब्लॉक में 74 क्विंटल बोडाला ब्लॉक में 180 क्विंटल और कवर्धा ब्लॉक में 238 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है।