राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन वृहताकार सरकारी समिति उतई के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की नई पहल पुलगांव स्थित वृद्ध आश्रम जाकर वृद्ध जनों को शाल एवं मिठाई भेट की

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
दुर्ग: आज पूरा देश मे प्रभु श्री भगवान की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या धाम में हो रही है। वही आज सोमवार सुबह वृहताकार सहकारी समिति उतई के प्रबंधक गिरधर सोनी और उनके सह कर्मचारी द्वारा एक नई पहल की गई। उन्होंने समस्त स्टाफ के साथ जाकर पुलगांव ,(दुर्ग) स्थित वृद्ध आश्रम जाकर वृद्धजनों को मिठाई एवं शाल भेंट कर वृद्ध जनों का आशीर्वाद लिया।

भेट कार्यक्रम में प्रबंधक गिरधर सोनी, प्रहलाद साहू, तिलक साहू, गोविंद साहू, जयंत साह, खोवा लाल, विजेंद्र कोसरे, चौकीदार राम साय शंकर यादव का अहम योगदान रहा है।





