बहुचर्चित भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में शूटर सहित पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान, संपादक वीरेंद्र चौधरी
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भाजपा नेता असीम राय हत्याकांड में पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पखांजूर में 7 जनवरी को असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या कर मुख्य आरोपी (शूटर) विकास तालुकदार फरार हो गया था। जिसे कांकेर पुलिस ने चंद्रपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
साथ ही इस हत्याकांड में शामिल आरोपी पीव्ही 121 के गोपी दास के घर से पैरावट में छुपाकर रखे हत्या में प्रयुक्त 7.65 एमएम पिस्टल, 02 मैग्जीन व 08 नंग राउंड आरोपी विकास तालुकदार की निशानदेही पर बरामद किया गया। शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रुप से विक्री हेतु रखे गये 02 नग पिस्टल, 02 मैग्जीन व 30 राउंड बरामद किये गये।
गौरतलब है कि विकास तालुकदार वहीं आरोपित है जिसने 2016 में गोंडाहूर थाना अंतर्गत राजनांदगांव के एक व्यापारी को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। वर्तमान में उसी शूटर को असीम राय की हत्या करने की सुपारी सात लाख रुपये में दी गई थी।

हत्याकांड में पहले ही 11 आरोपितों को किया गया गिरफ्तार
बतादें कि हत्याकांड में एक दिन पहले ही 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें मुख्य आरोपित पखांजूर नगर पंचायत का अध्यक्ष व कांग्रेस नेता बप्पा गांगुली, कांग्रेस पार्षद विकास पाल, चांदीपुर का उप सरपंच जितेन्द्र बैरागी शामिल था।
पुलिस से मिली प्राप्त सूत्रों के अनुसार शूटर विकास तालुकदार को शनिवार सुबह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास पिस्टल भी जब्त हो गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमें अलग-अलग जगह भेजी गई थीं। राजनीतिक हत्याकांड में मुख्य आरोपितों ने सात लाख रुपये में असीम की हत्या के लिए सुपारी दी थी।
भाजपा नेता असीम राय की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
बता दें कि सात जनवरी को भाजपा नेता असीम राय की बाइक सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव से जोड़ा गया है। बता दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 15 जनवरी को चर्चा होनी थी। उससे पहले ही असीम राय की हत्या करवा दी गई।
असीम का विकास पाल व उपसरपंच जितेंद्र बैरागी से भी विवाद था। विकास को डर था कि उसका पखांजुर इन होटल का अवैध निर्माण तोड़ा जाएगा। अब तक बप्पा गांगुली, विकास पाल, सोमेंद्र मंडल, नीलरतन मंडल, गोपीदास, रीपन सदियाल, सुरजीत बाला, समीत मांझी, तपन मंडल, जितेंद्र बैरागी, जयंत विश्वास, शूटर विकास तालुकदार की गिरफ्तारी हो चुकी है।





