क्रेन ने शिफ्टिंग के दौरान मारी टक्कर, बाल बाल बचे कर्मी, बीएसपी के बार एंड राड मिल में हुई दुर्घटना

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान वीरेंद्र कुमार चौधरी
भिलाई- भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एंड राड मिल (बीआरएम) में बड़ी दुर्घटना टल गई। सरिया का बंडल उठाने के लिए काम मे लाए जाने वाले ओवरहेड क्रेन में लगा मेगनेट (हुक) नीचे कर्मचारियों के लिए बनाए गए शिफ्ट रूम से जा टकराया। इस दौरान भीतर बैठे कर्मचारियों की जान पर बन आई थी।
बताया जा रहा है कि क्रेन का संचालन ठेका श्रमिक कर रहा था। पूर्व में इस तरह की कई दुर्घटनाए हो चुकी है।भिलाई इस्पात संयंत्र में दुर्घटनओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। अप्रशिक्षितों के हाथों में काम, सुरक्षा मापदंडों की अनदेख और प्रबंधन की लापरवाही से दुर्घटनाएं हो रही है। बावजूद प्रबंधन गंभीर नजर नहीं आ रहा है। रविवार की सुबह संयंत्र में फिर हादसा हो गया।
कर्मचारी दहशत में आ गए।
बार एंड राड मिल में सरिया उठाने लगाए गए ओवरहेड क्रेन में क्रेन नंबर 113 का मेगनेट नीचे लटका रहा और इसका परिचालन कर दिया गया। इससे मेगनेट शिफ्ट रूम से टकरा गया। बताया जाता है कि घटना के समय भीतर कर्मचारी बैठे हुए थे। अचानक तेज आवाज आने से वे दहशत में आ गए। उन्हें कुछ समझ में ही नहीं आया कि क्या हो गया। शिफ्ट रूम की खिड़की में लगा ग्लास शीशा भी टूटकर बिखर गया। उपर मंजिल पर लगा कूलर क्षतिग्रस्त हो गया।
अकुशल हाथों में काम
भिलाई इस्पात संयंत्र में पूर्व में क्रेन का संचालन नियमित कर्मचारी ही करते थे। बाद में मैनपावर में कटौती कर दी गई। अब स्थिति यह है कि क्रेन का परिचालन ठेका श्रमिक करते हैं। इसी तरह टीएंडडी में भी ठेका श्रमिकों पर ही लोको के परिचालन की जिम्मेदारी दे दी गई है। संयंत्र के भीतर उत्पादन के अहम कार्य में भी ठेका श्रमिकों को ही लगा दिया गया है। प्रशिक्षित न होने के कारण दुर्घटनाए हो रही है।





