संंघ् की मांग पर स्कूल शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा समन्वयक संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान

रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा,उपाध्यक्ष रामचंद्र सोनवंशी, महासचिव मोहन लहरी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बसना विधायक डा़ संपत अग्रवाल के संरक्षण में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से निज निवास मौलश्री विहार रायपुर में भेंट कर शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा समन्वयक संघ की मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने समन्वयका उत्साहवर्धन किया। प्रतिनिधिमंडल ने संकुल समन्वयकों के शिक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठता और बच्चों के सर्वांगीण विकास के कार्य के बारे में बाअवगत कराया। संगठन ने अपनी मांगों में प्रमुखता से गैर शिक्षकीय कार्यो से मुक्ति सहित मूल शाला में तीन कालखंड अध्यापन की अनिवार्यता को प्रमुखता से रखा और कहा कि संकुल समन्वयकों के अकादमिक समर्थक का मूल उद्देश्य इससे प्राप्त नहीं हो पा रहा है। शिक्षा मंत्री को बताया कि समन्वयक से केवल अकादमिक सहयोग लेने से शिक्षा के स्तर पर अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा। संगठन के मांग पत्र पर हुए चर्चा में शिक्षा मंत्री ने कहा कि संकुल समन्वयकों की मांगों पर विचार कर जल्द आदेश जारी किया जाएगा। समन्वयक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक पुरन्दर मिश्रा से जगन्नाथ मंदिर शंकर नगर कार्यालय में भेंट कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र ही इस पर विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया। विधायकडा़ अग्रवाल से वीआईपी रोड राम मंदिर स्थित कार्यालय में भेंट कर ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष पूर्णानंद मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिव्या उमेश मिश्रा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय,मंत्रालय रायपुर,संजीव कुमार झा,प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ,पेंशन बाड़ा रायपुर, डा़ एम सुधीश से भेंट कर समन्वयकों की समस्याओं से अवगत कराया व सभी मांगों को मजबूती से रखा। मंत्री विधायक व अधिकारियों से भेंट करने वाले प्रतिनिधि मंडल में पूर्णानंद मिश्रा प्रांताध्यक्ष, रामचंद्र सोनवंशी उपाध्यक्ष, मोहन लहरी प्रांतीय महासचिव,शैलेश कुमार दुबे प्रदेश सहसचिव, निधिलता जायसवाल जिलाध्यक्ष जांजगीर चाम्पा सहित अन्य समन्वयक प्रतिनिधि शामिल थे।