2 दिन पहले घर के काम पर लगी नौकरानी ने अपने साथियों उसके साथ मिलकर की लूट पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
रायगढ़- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह घर में काम करने वाली बाई ने फिल्मी अंदाज में अपने साथियों के साथ महिला को बंधक बनाकर नकदी समेत लाखों रूपये के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। कुछ घंटे बाद ही चक्रधर नगर पुलिस एवं साइबर सेल की टीम ने आरोपियों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ मंदिर के पास स्थित सुर्या विहार कालोनी में बुधवार की सुबह उसी घर में काम करने वाली महिला अपने अन्य साथियों के साथ चेहरा ढककर मकान में दाखिल हुई और फिर मकान मालकिन को बंधक बनाते हुए घर के आलमारी में रखे कैश के अलावा करीब पांच लाख रूपये की ज्वैलरी लेकर फरार हो गई।

पीड़िता
क्रेशर का काम करने वाले दिनेश कुमार पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और रायगढ़ के सुर्या विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहते है। दिनेश के दो बेटे हैं और दोनों बेंगलुरु में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, दिनेश कुमार की पत्नी शालिनी अग्रवाल बुधवार को सुबह घर में अकेली थी इसी दौरान आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले ही इस घटना को अंजाम देने वाली महिला दिनेश कुमार के घर में काम पर लगी थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तत्काल मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं साइबर सेल की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।





