रायपुर राजधानी के बाद अब महासमुंद में भी 8,10 लड़कों ने दुकान में घुसकर युवक को बुरी तरह पीटा सीसीटीवी फुटेज सामने
मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
महासमुंद- राजधानी रायपुर के बाद महासमुंद जिले से भी एक घटना सामने आ रही है । जहां 8 से 10 यूवको ने दुकान में घुसकर एक युवक को पीठ कर लहू लुहान कर दिया।
जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के सीटी कोतवाली थाना एरिया के बागबाहरा,फिंगेश्वर मोड़ स्थित आर्य एग्रो नामक दुकान में घुसकर महासमुंद निवासी धनेश्वर यादव, खिलेश्वर चंद्राकर व अन्य युवको ने मिलकर दुकान में काम करने वाले वर्कर खरोरा निवास बिट्टू ठाकुर को लाठी बेल्ट हाथ मुक्का से पीट कर लहू लुहान कर दिया। युवको ने बिट्टू ठाकुर से कहा की हमारे कारोबार की मुखबिरी करते हो मारपीट करते हुए मां बहन की गंदी-गंदी गाली देकर जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत सिटी कोतवाली महासमुंद में की गई है।





