आईपीएस राजेश कुकरेजा ने संभाला जिला महासमुंद के पुलिस अधीक्षक का कमान

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
महासमुंद। पुलिस अधीक्षक महासमुंद का प्रभार 2012 बैच के आईपीएस ऑफिसर राजेश कुकरेजा ने लिया। राजेश कुकरेजा एसपी धर्मेंद्र सिंह की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे । पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजेश कुकरेजा को सलामी दी गई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव समेत अन्य राजपत्रित अधिकारियों से परिचय के बाद राजेश कुकरेजा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी स्टाफ से मुलाक़ात की।
राजेश कुकरेजा पूर्व में भी जिला महासमुंद में वर्ष 2013 से 2016 तक 3 वर्षों तक जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
महासमुंद एसपी धर्मेंद्र सिंह आईपीएस अवार्ड मिलने के बाद 45 दिनों की ट्रेनिंग पर हैदराबाद गए हुए हैं। इस दौरान एसपी राजेश कुकरेजा को महासमुंद का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।





