राजधानी में अपराधियों का हौसला बुलंद कमल विहार में कारोबारी से मारपीट कर लूट का प्रयास,
मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर,
रायपुर- राजधानी के कमल विहार क्षेत्र के पास कारोबारी से मारपीट कर लूट का प्रयास का मामला सामने आया है। जहां 5 बदमाशो ने कारोबारी के सिर पर पेचकस से वार कर लूटने की कोशिश की है, टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला।
बताया जा रहा है कि, सिख युवक ने कृपाण की मदद से कारोबारी की जान बचाई है। सिख युवक द्वारा बदमाशो का विरोध करने पर वो मौके से भाग निकले। राजधानी इस तरह की घटना घटित होने से ज़ाहिर है राजधानी में लगातार अपराध बढ़ती जा रही है।





