छत्तीसगढ़ का पहला वाटर प्लस शहर बना रायपुर, कचरा मुक्त 10 प्रमुख शहरों में राजधानी के साथ दुर्ग भी शामिल

मोहम्मद आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़, राम स्नेही गुप्ता मैनेजिंग एडिटर
रायपुर। केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2023 में रायपुर को वाटर प्लस शहर की श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले देशभर में 14 शहर वाटर प्लस की श्रेणी में आते थे, जिसके बाद रायपुर अब 15 वां शहर बन गया है। रायपुर प्रदेश का एकमात्र शहर है, जिसे इस श्रेणी में जगह मिली है।
वहीं, गारबेज फ्री सिटी में रायपुर ने पांचवां स्थान हासिल किया है। वहीं, दुर्ग शहर ने रायुपर को पछाड़ते हुए चौथा स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा अंबिकापुर को ओडीएफ प्लस प्लस के लिए चुना गया है। गार्बेज फ्री सिटी के अंतर्गत अंबिकापुर, बिलासपुर और राजनांदगांव को थ्री स्टार रेटिंग मिली है। वहीं, 47 नगरीय निकायों को वन स्टार रेटिंग मिली है।
इन सभी ने फाइव स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया था। इनमें रायपुर चार, दुर्ग से जामुल व भिलाई नगर, राजनांदगांव से छुईखदान, धमतरी, कबीरधाम से दो, महासमुंद, बलौदाबाजार, गरियाबंद ,बस्तर, दंतेवाड़ा बिलासपुर, सूरजपुर ,मुंगेली गौरेला पेंड्रा मरवाही ,रायगढ़ से दो कोरिया से तीन कोरबा से एक सरगुजा से एक आदि जिलों का नगरी निकाय शामिल है।

प्रमुख शहरों का स्थान
शहर की रेटिंग पाटन 5 रायपुर 5 अंबिकापुर तीन बिलासपुर
जाने क्या है वाटर प्लस
स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर से निकलने वाले गंदे के पूरा उपयोग के लिए भी व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाती है। इसके तहत रायपुर में चार शिवरेंज ट्रीटमेंट प्लांट,(एसटीपी) बनवाया गया है. जिसके पास पिछली बार भी वाटर प्लस के लिए आवेदन दिया गया था जबकि पिछली बार सिर्फ ओडीएफ श्रेणी में ही रखा गया था जबकि इस बार वाटर प्लस का तमगा रायपुर को दिया गया है।
इंदौर ने 7 बार छुआ स्वच्छता का शिखर
आपको बता दे कि देशभर में एक बार फिर इंदौर शहर ने सफाई के नाम पर अपना परचम लहराया है। इंदौर में स्वच्छता का सातवां आसमान छू लिया है 11 जनवरी 2024 को दिल्ली में राष्ट्रपति खुद इंदौर को सम्मानित करेंगे। कार्यालय में शामिल होने के लिए बुलावा इंदौर नगर निगम को पहुंच गया है। महापौर ,निगम आयुक्त, और एमएलसी सदस्यों ने कार्यक्रम में शामिल होने की तैयारी शुरू कर दी है।





