छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों में बारिश के आसार, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें IMD की भविष्यवाणी

 छत्‍तीसगढ़ में अगले दो दिनों में बारिश के आसार, बढ़ेगा न्यूनतम तापमान, जानें IMD की भविष्यवाणी

राम स्नेही गुप्ता जी की रिपोर्ट,

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रही नर्म युक्त गर्म हवा के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शुक्रवार को सरगुजा संभाग व उससे लगे जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की वर्षा के आसार है। साथ ही न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि इस सप्ताह मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की उम्मीद है।

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अब ठंड थोड़ी कमतर हुई है। हालांकि आउटर व ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का प्रभाव ज्यादा ही है। आने वाले दिनों में भी न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। पिछले वर्ष चार जनवरी की तुलना में इस वर्ष ठंड काफी कम है, वर्ष 2023 में तुलाना 2024 मे तापमान अधिकतम रहा पिछले 27 सालों का रिकॉर्ड टूटा।

पूरे सप्ताह में 15 डिग्री से नीचे नहीं आया न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है। रायपुर में बीते सप्ताह भर में न्यूनतम तापमान सामान्य से बढ़ोतरी ही हुई है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है. इस पूरे सप्ताह रायपुर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से ज्यादा रहा है. इसकी वजह से ठंड भी थोड़ी कम आई है पेंड्रा रोड अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।