नए कानून को लेकर वाहन चालकों में आक्रोश वाहन कई जगह हड़ताल, छत्तीसगढ़ में दिख रहा व्यापक असर

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,
रायपुर: रायपुर के थोक सब्जी बाजार में सप्ताह के पहले दिन सब्जियों की आवक थोड़ी कमतर रही सब्जी कारोबारी का कहना है कि रोजाना की आवक से लगभग 60 फीसदी गाड़ियां पहुंची। ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल के चलते यह स्थिति बनी।
ड्राइवर यूनियन ने बस स्टैंड पर की नारेबाजी
काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों ने सोमवार सुबह से हड़ताल शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में इसका मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर में व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
जशपुर में बस स्टैंड से यात्री बसें रवाना नही हो पाईं। ट्रकों, डंपरों के पहिए भी थम गए हैं। यात्री बस स्टैंड आने के बाद परेशान होकर अपने घर वापस जाने के लिए विवश हो रहे हैं। वाहन चालक संघ के सदस्यों ने सुबह बस स्टैंड पर एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की और सरकार से काला कानून वापस लेने की मांग की है।

मांग पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा हड़ताल
वाहन चालकों ने बताया कि हमारी मांग जब तक पूरी नही की जाएगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार द्वारा कानून में किए गए संशोधन के तहत सड़क हादसे के बाद मौके से भागने वाले चालक को 10 साल की सजा और 8 लाख रुपये जमाने का प्रावधान किया गया है। ड्राइवर की मांग है कि सरकार इस काले कानून को वापस ले। एक्सीडेंट जैसी घटना ड्राइवर कभी भी जानबूझकर नहीं करते। वाहन चालकों के विरुद्ध एक्सीडेंट करने का कानून को निरस्त किया जाए। दुर्घटना के पश्चात अगर ड्राइवर मौके से नहीं फायर होता तो भीड़ में जमा पब्लिक मारपीट करती है कभी-कभी जान चली जाती है।
वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा जो जुर्माना और सजा का प्रावधान किया गया है। उसमें गरीब ड्राइवर कहां से उक्त जुर्माना की राशि जमा कर पाएगा। और 10 साल की सजा होने पर परिवार का भरण पोषण कैसा होगा। ड्राइवर यूनियन ने सामूहिक रूप से नए कानून में संशोधन करने की मांग की है।

लंबी दूरी और लोकल बसों के पहिए भी थमे
बस का परिचालन बंद होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। क्रिसमस ऑन नव वर्ष के मौके पर हड़ताल होने पर आम यात्रियों को बहुत परेशानी उठाना पढ़ रहा है। हड़ताल का फायदा उठाकर कुछ टैक्सी चालक यात्रियों को बढ़ाने पहुंचे। जिससे हड़ताल कर रहे चालकों की झड़प हो गई । सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मामले को संभाल, रायपुर के सब्जी मंडी में भी परिचालन ना होने का असर पड़ रहा है। वाहनों के आवागमन ना होने से डीजल पेट्रोल भी खत्म होने की संभावना है।





