रायपुर महापौर की सुरक्षा हटाई गई, सिक्योरिटी में लगे पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया गया
आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,
रायपुर: रायपुर के महापौर एजाज ढेबर की सुरक्षा हटा ली गई। कांग्रेस सरकार के वक्त महापौर ढेबर की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी बतौर PSO पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर ड्यूटी पर लगाए गए थे। ये सार्वजनिक कार्यक्रमों में महापौर के साथ ही हुआ करते थे अब इन्हें हटा लिया गया है।
बता दें कि आमतौर पर रायपुर के महापौर को पुलिस सुरक्षाकर्मी दिए जाते रहे हैं लेकिन इस बार सरकार बदलते ही अचानक ढेबर की सिक्योरिटी को हटा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से रायपुर महापौर एजाज ढेबर के आवास में तीन पीएसओ तैनात किए गए थे। जिन्हें अब वापस बुला लिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ एक पुलिसकर्मी को महापौर के साथ रखा गया है. वहीं सुरक्षा हटाए जाने के बाद महापौर एजाज ढेबर का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि मेरे सुरक्षा कर्मियों को हटा लिया गया है, मुझे किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। उन्हें अचानक हटाया गया है।





