अंबिकापुर- दुर्ग इंटरसिटी ट्रेन को मिली हरी झंडी, जल्द ही शुरू होगी ट्रेन

 अंबिकापुर- दुर्ग इंटरसिटी ट्रेन को मिली हरी झंडी, जल्द ही शुरू होगी ट्रेन

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़,

Ambikapur- Durg Intercity : अंबिकापुर: दुर्ग- अंबिकापुर के मध्य त्रि-साप्ताहिक इंटरसिटी को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है। जानकारी के अनुसार जल्द ही ट्रेन शुरू होगा। इस ट्रेन के कमर्शियल स्टॉपेज अंबिकापुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर रोड, बिजुरी, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उसलापुर, बिल्हा, भाटापारा, तिल्दा, रायपुर, भिलाई पावर हाउस एवं दुर्ग में होंगे।

Ambikapur- Durg Intercity : जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन दुर्ग से हफ्ते में 3 दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। जबकि अंबिकापुर से यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलेगी।

जानें किस समय चलेंगी ट्रेने और कहा होंगे स्टॉपेज

Ambikapur- Durg Intercity : दुर्ग से सुबह 08.40, रायपुर 09.30- 09.35, उसलापुर 11.45-11.55, अनूपपुर 14.30-14.45, अंबिकापुर 19.30 पहुंच। वहीं अंबिकापुर से यह ट्रेन सुबह 07.15 पर प्रस्थान कर अनूपपुर 10.10-10.25, उसलापुर 12.55-13.05, रायपुर 14.45- 14.50 एवं दुर्ग पहुंच 15.55 रहेगी।