पिकनिक मनाने वाले हो जाएं सावधान मनेंद्रगढ़ के रिहायशी इलाके में घुसा टाइगर

आसिफ खान हेड ब्यूरो छत्तीसगढ़

महेंद्रगढ़. मनेंद्रगढ़ के झगराखंड में बाघ के मूवमेंट की तस्वीरें सामने आने के बाद दर्जनों गांव के लोग दहशत में हैं. वन विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने और जंगल की ओर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं.

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: मनेंद्रगढ़ के झगराखंड में रिहायशी इलाके में टाइगर देखे जाने के बाद गांव वालों में दहशत का माहौल है. टाइगर देखे जाने की सूचना जैसे ही इलाके में फैली दर्जनों गांव में दहशत का माहौल बन गया. गांव के लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं. गांव वाले अब अपने खेतों और रात के वक्त घरों से निकलने में भी डर रहे हैं. खोंगापानी रोड पर बाघ देखे जाने की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई, वन विभाग की टीम ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
बाघ सबसे पहले कहां नजर आया: वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल ने कहा है कि बाघ सबसे पहले 28 दिसंबर की शाम को पांच बजे झगराखंड के पास दिखा. जिस वक्त बाघ को देखा गया उस वक्त बाघ खोंगापानी की ओर से झूमर नाला की ओर निकल रहा था. डीएफओ ने भी सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वन विभाग की टीम भी लगातार बाघ की मॉनिटरिंग कर रही है.नए साल पर पिकनिक जाने वाले रहें।

सावधान: नए साल पर अक्सर लोग पिकनिक मनाने जंगल की ओर निकल जाते हैं. वन विभाग की टीम ने ऐसे लोगों को सावधान किया है. वन विभाग ने सतर्क करते हुए कहा कि अकेले और रात के वक्त सुनसान इलाके में जाने बचें. जंगल की ओर तो कोई भी भूलकर नहीं जाए जबतक कि बाघ इलाके से बाहर नहीं चला जाता। महेंद्रगढ़ के झगराखंड लेदरी खोगापानी ग्राम नारायणपुर भंवता कोड जैसी जगह लंबे समय से पिकनिक स्पॉट रहे हैं। जाने वालों को भी इन इलाकों में सावधान रहने की जरूरत है .