छत्तीसगढ़ की 20 और मिजोरम की सभी 40 सीटों पर मतदान आज, इन दिग्गजों की किस्मत होगी लॉक

रायपुर- छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आज वोटिंग होनी है. एक तरफ छत्तीसगढ़ में पहले चरण के तहत 20 सीटों पर मतदान होना है तो वहीं दूसरी तरफ मिजोरम की सभी 40 सीटों पर आज ही वोट डाले जाएंगे. छत्तीसगढ़ की जिन सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से कई सीटें नक्सल प्रभावित बस्तर डिवीजन में हैं. पहले चरण में मतदान को सफल कराने की जिम्मेदारी 25,429 चुनाव कर्मचारियों के कंधे पर है.
छत्तीसगढ़ की 10 सीटों मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा. बची हुई 10 सीटों खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, पंडरिया, कवर्धा, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट में वोटिंग सुबह 8 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी. जिन 20 सीटों पर आज मतदान होना है, उनमें से 19 पर कांग्रेस का कब्जा है. पार्टी ने इन 19 में से दो सीटें उपचुनाव में जीती थीं.
मतदान करेंगे 40 लाख से ज्यादा वोटर





