भूपेश बघेल, टीएस सिंह देव या रमन सिंह…छत्तीसगढ़ में CM की पहली पसंद कौन? जनता ने किया हैरान

रिपोर्टर वीरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट भिलाई दुर्ग से,

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले एबीपी ने सी-वोटर के साथ मिलकर फाइनल ओपनियन पोल किया है जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की धड़कनें भी तेज हो रही हैं. राज्य में जनता किस पार्टी को अपना जनादेश देती है यह तो 3 दिसंबर को ईवीएम से आने वाले नतीजे बताएंगे लेकिन सीएम के पद पर कौन से नेता छत्तीसगढ़ के लोगों की पसंद है, इसको लेकर एक सर्वे कराया गया है. दरअसल, प्राइम सी 24 न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर फाइनल ओपिनियन पोल कराया है जिसके नतीजे आपको हैरान कर देंगे.

फाइनल ओपिनियन पोल के नतीजे राज्य के सीएम भूपेश बघेल के लिए खुशखबरी की तरह हैं. दरअसल, सर्वे में शामिल 47 फीसदी लोग उन्हें सीएम के रूप में दोबारा देखना चाहते हैं और वह लोकप्रियता के मामले में रमन सिंह से काफी आगे दिख रहे हैं. वहीं, पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह इस रेस में पीछे दिख रहे हैं. उन्हें केवल 20 फीसदी लोग सीएम के पद पर देखना चाहते हैं. वहीं, चार फीसदी लोगों ने कहा कि वे डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को 4% सीएम के रूप में देखना चाहते हैं. अन्य को 29 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है.

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होना है. यहां 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होंगे. राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं. पहले चरण में बस्तर की 12 सीटों पर भी मतदान होगा जो कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र है।

छत्तीसगढ़ में फाइनल ओपिनियन पोल पसंदीदा सीएम कौन

भूपेश बघेल 47%
डॉ रमन सिंह 20%
टी एस सिंहदेव 4%
अन्य 29%