प्रधानमंत्री मोदी के दुर्ग दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने जारी किया डायवर्सन रूट, जाने क्या है बंदोबस्त

रिपोर्टर वीरेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट भिलाई दुर्ग से,

दुर्ग- प्रधानमंत्री मोदी 4 नवंबर को दो चुनावी सभाएं लेने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। एक कांकेर जिले में दूसरा दुर्ग जिले के रविशंकर स्टेडियम में दुर्ग पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर एक रूट तैयार किया है इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। राजनांदगांव एवं बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक पोटिया महाराजा चौक होते हुए पद्मनापुर हॉकी स्टेडियम सिविल लाइन में पार्किंग कर पैदल रवि शंकर स्टेडियम के कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन से ब्रिज होते हुए मालवीय नगर स्थित अनुसूचित जाति जनजाति बालक छात्रावास खालसा स्कूल के पास अपना वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पर पैदल पहुंचेंगे। पाटन एवं पुताई से आने वाले वाहन जेल चौक होते हुए गर्ल्स कॉलेज में वाहन पार्क कर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक रेलवे स्टेशन मालवीय नगर पॉलिटेक्निकल कॉलेज में पार्किंग कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे पटेल चौक से आने वाले वाहन उतई तिराहा डि ओ ऑफिस कन्या स्कूल में वाहन पार्किंग कर कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे स्वागत के लिए हेलीपैड जयंती स्टेडियम आने वाले व्यक्ति अपने वाहन को डीसी चौक से पेट्रोल पंप के पीछे फुटबॉल ग्राउंड में वाहन पार्किंग करेंगे।

कार्यक्रम स्थल में प्रतिबंधित सामग्री

1- विस्फोटक सामग्री -फटाका, बारूद बंदूक, अन्य विस्फोटक पदार्थ.

2- ज्वलनशील पदार्थ -पेट्रोल ,डीजल मिट्टी तेल ,अल्कोहल ,माचिस आदि ज्वलनशील पदार्थ

3- खाद्य सामग्री -पानी बोतल गुटखा तंबाकू किसी प्रकार के खाने की वस्तुएं

4 -धार दार वस्तुएं -चाकू कैची ब्लड रेजर किसी प्रकार का खिलौना वाला अन्य सामान

वैकल्पिक मार्ग

वाहन चालकों से अपील है कि इस दिन VVIP मार्ग में अस्पताल स्कूल ऑफिस एवं अन्य आवश्यक कार्य से जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ।