धमतरी में आफत की बारिश: गंगरेल सहित चारों प्रमुख बांध लबालब, महानदी में छोड़ा गया 54 हजार क्यूसेक पानी; तटीय गांवों में अलर्ट जारी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
***********************************
धमतरी में आफत की बारिश: गंगरेल सहित चारों प्रमुख बांध लबालब, महानदी में छोड़ा गया 54 हजार क्यूसेक पानी; तटीय गांवों में अलर्ट जारी
धमतरी। जिले में बीते दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के प्रमुख जलाशयों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। 25 सितंबर की सुबह प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले की जलप्रदाय और सिंचाई प्रणाली की रीढ़ माने जाने वाले चारों प्रमुख बांध पूरी तरह भरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। बांधों की सुरक्षा और जल प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा नदियों में भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे महानदी उफान पर है।
जलाशयों में जलभराव की वर्तमान स्थिति (25 सितंबर, प्रातः 8 बजे)
मुरुमसिल्ली जलाशय: 100% (पूर्ण जलभराव)
गंगरेल जलाशय: 98.14%
दुधावा जलाशय: 97.21%
सोदूर जलाशय: 88.18%
बांधों में आवक और पानी की निकासी का ब्योराजलाशयपानी की आवक (क्यूसेक)छोड़ा जा रहा पानी (क्यूसेक)निकासी का माध्यम
गंगरेल64,11754,95010 गेट खुले (रुद्री बैराज से 6,000 नहर में + 48,950 महानदी में)
दुधावा18,72416,606सीधे नदी में
सोदूर16,62416,4025 गेट खोलकर नदी में
मुरुमसिल्ली7,4657,286सीधे नदी मेंमहानदी किनारे बसे गांवों में रेड अलर्ट
जलाशयों के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश और भारी आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने जल निकासी की मात्रा और बढ़ाने के संकेत दिए हैं। महानदी सहित अन्य सहायक नदियों में उफान और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन की अपील: नदी-नालों के किनारे बसे तटीय गांवों में मुनादी कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे उफनती नदियों, रपटों और पुल-पुलियों को पार करने का जोखिम न उठाएं और सतर्कता बरतें। जलस्तर पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है।





