दीपक बैज के जन्मदिन पर किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश मुखर्जी ने दी बधाई, महाकाल और माता रानी से की मंगलकामना
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
********************************
दीपक बैज के जन्मदिन पर किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजेश मुखर्जी ने दी बधाई, महाकाल और माता रानी से की मंगलकामना
रायपुर।छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश मुखर्जी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष और लोकप्रिय जननेता आदरणीय बड़े भैया श्री दीपक बैज जी को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राजेश मुखर्जी ने दीपक बैज के दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रभु महाकाल और माता रानी का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहे। उन्होंने प्रार्थना की कि माता रानी और बाबा महाकाल की असीम कृपा से वे सदैव स्वस्थ, सुखी और ऊर्जावान रहें, ताकि उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ कांग्रेस और प्रदेश के किसान लगातार उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते रहें।





