विकास के नाम पर शराब से ‘व्यापार’ कर रही साय सरकार!” “शराब के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार, महासमुंद में गूंजी कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव की हुंकार।”
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
******************************
शराब की दुकान नहीं, स्कूल खोलो: कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में नई आबकारी नीति के लागू होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय साव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि जो पार्टी चुनाव से पहले शराबबंदी के बड़े-बड़े दावे करती थी, आज वही सरकार शराब का व्यापार कर रही है।
दामों में बढ़ोतरी और नई दुकानों का जाल
विजय साव ने कहा कि 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश में शराब के दामों में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने न केवल कीमतें बढ़ाई हैं, बल्कि राजस्व बढ़ाने के लालच में नई शराब दुकानें खोलने की योजना भी बनाई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के शासन में अब ‘स्कूल नहीं, बल्कि शराब की दुकानें’ प्राथमिकता बन गई हैं।
जनता के साथ विश्वासघात
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शराब प्रेमियों के लिए ‘मनपसंद ऐप’ जैसी सुविधाएं देकर शराब को सुलभ बना दिया है, जबकि वादा इसे बंद करने का था। उन्होंने कहा कि “एक तरफ महंगाई से आम आदमी त्रस्त है, वहीं दूसरी तरफ सरकार शराब के दाम बढ़ाकर अपना खजाना भर रही है। यह सीधे तौर पर जनता के साथ विश्वासघात है।”
प्लास्टिक की बोतलों पर सवाल
साव ने नई नीति के तहत कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में शराब बेचने के फैसले पर भी सवाल उठाए और इसे पर्यावरण व स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया।





