छत्तीसगढ़ में अफीम की ‘खेती’ पर बवाल: भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला, भाजपा नेता के फार्महाउस में फसल नष्ट करने का लगाया आरोप

 छत्तीसगढ़ में अफीम की ‘खेती’ पर बवाल: भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला, भाजपा नेता के फार्महाउस में फसल नष्ट करने का लगाया आरोप

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

******************************

 

 

छत्तीसगढ़ में अफीम की ‘खेती’ पर बवाल: भूपेश बघेल का सरकार पर तीखा हमला, भाजपा नेता के फार्महाउस में फसल नष्ट करने का लगाया आरोप

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले को लेकर साय सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य में अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का दावा किया है।

युवाओं को नशे में धकेलने की साजिश: बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही गैरकानूनी कामों को बढ़ावा मिलने लगा है। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को जानबूझकर नशे के दलदल में धकेला जा रहा है। रायगढ़ में अफीम की खेती का पकड़ा जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

नगरी-सिहावा में भाजपा नेता पर बड़ा आरोप

बघेल ने एक और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि उन्हें अपुष्ट जानकारी मिली है कि नगरी-सिहावा क्षेत्र में भी बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भाजपा नेता के रसूखदार फार्महाउस में लगभग 20 एकड़ जमीन के बीचों-बीच अफीम उगाई जा रही थी।

मामला उजागर होते ही चला ‘बुलडोजर’

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जैसे ही उन्होंने इस मामले को सार्वजनिक मंचों पर उठाना शुरू किया, रातों-रात संबंधित फार्महाउस पर बुलडोजर चलवाकर अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया ताकि सबूत मिटाया जा सके। बघेल ने सीधा आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग पूरे छत्तीसगढ़ को नशे की चपेट में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद अब विपक्षी दल कांग्रेस सरकार से इस पर स्पष्टीकरण और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है।