छत्तीसगढ़ में समय से पहले तपने लगी धरती: मार्च में ही छूटा पसीना, राजनांदगांव 40.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म 

 छत्तीसगढ़ में समय से पहले तपने लगी धरती: मार्च में ही छूटा पसीना, राजनांदगांव 40.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म 

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

 

 

छत्तीसगढ़ में समय से पहले तपने लगी धरती: मार्च में ही छूटा पसीना, राजनांदगांव 40.5 डिग्री के साथ सबसे गर्म

रायपुर: छत्तीसगढ़ में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के महीने में ही प्रदेशवासियों को अप्रैल और मई जैसी भीषण तपिश का अहसास होने लगा है। राजधानी रायपुर सहित राज्य के अधिकांश जिलों में दिन की तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है।

राजनांदगांव में पारा 40 के पार

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा, जिससे गर्मी का प्रभाव और गहरा गया है। राजनांदगांव जिला 40.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। वहीं, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में सबसे कम है। रायपुर और अन्य मैदानी जिलों में सुबह से ही चुभती धूप के कारण लोग चेहरे को स्कार्फ और कपड़ों से ढंककर बाहर निकलने को मजबूर हैं।

17 से 20 मार्च के बीच राहत की उम्मीद

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। विभाग के अनुसार, 17 मार्च से 20 मार्च तक प्रदेश के मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

तेज हवाओं का अलर्ट

आने वाले 3-4 दिनों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस मौसमी बदलाव के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लू जैसे हालात से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, विभाग ने स्पष्ट किया है कि अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर फिलहाल बना रहेगा।