छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा उलटफेर: 85 नए उप निरीक्षकों की नियुक्ति 24 घंटे के भीतर निरस्त, आदेश जारी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा उलटफेर: 85 नए उप निरीक्षकों की नियुक्ति 24 घंटे के भीतर निरस्त, आदेश जारी
रायपुर:छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में नव नियुक्त उप निरीक्षकों को कार्यभार संभालने से पहले ही एक बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने महज 24 घंटे पहले जारी किए गए नियुक्ति आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
तकनीकी कारणों का दिया गया हवाला
कार्यालय आबकारी आयुक्त द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 21 जनवरी 2026 को जारी किए गए नियुक्ति आदेश को ‘तकनीकी कारणों’ से रद्द किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अपरिहार्य परिस्थितियों के चलते यह निर्णय लेना पड़ा है।
CGPSC 2024 बैच का था मामला
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2024 के माध्यम से कुल 85 अभ्यर्थियों का चयन आबकारी उप निरीक्षक (Excise Sub-Inspector) के पद पर किया गया था। इन अभ्यर्थियों के लिए नियुक्ति आदेश बुधवार को जारी किए गए थे, लेकिन गुरुवार को अचानक आए निरस्तीकरण के फैसले ने चयनित उम्मीदवारों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।
फिलहाल विभाग ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नियुक्ति की नई सूची कब जारी की जाएगी या तकनीकी खामी किस स्तर पर हुई थी। चयनित अभ्यर्थी अब विभाग के अगले कदम का इंतज़ार कर रहे हैं।












