मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 21 जनवरी को कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
****************************
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 21 जनवरी को कैबिनेट बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 21 जनवरी को राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक में राज्य हित से जुड़े विभिन्न नीतिगत निर्णयों और विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा के बाद बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है।
गौरतलब है कि इससे पहले 31 दिसंबर 2025 को साल की अंतिम कैबिनेट बैठक हुई थी, जिसमें राज्य सरकार ने जनता के हित में कई बड़े निर्णय लिए थे। पिछली बैठक के प्रमुख फैसले निम्नलिखित थे:
ऑटो एक्सपो में छूट: रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में 20 जनवरी से 5 फरवरी तक चलने वाले 9वें ऑटो एक्सपो में खरीदे जाने वाले वाहनों पर ‘लाइफ टाइम रोड टैक्स’ में 50 प्रतिशत की भारी छूट देने का निर्णय लिया गया।
पुलिस कमिश्नर प्रणाली: रायपुर महानगरीय पुलिस जिला में 23 जनवरी से ‘पुलिस आयुक्त प्रणाली’ (Police Commissioner System) लागू करने की मंजूरी दी गई।
राइस मिलर्स को राहत: कस्टम मिलिंग के लिए बैंक गारंटी पर देय स्टाम्प शुल्क को 0.25 प्रतिशत से घटाकर 0.05 प्रतिशत कर दिया गया।
मिलेट्स को बढ़ावा: कोदो, कुटकी और रागी की खरीद व प्रसंस्करण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ को कार्यशील पूंजी प्रदान करने की अनुमति दी गई।
21 जनवरी को होने वाली इस बैठक पर प्रदेशवासियों की नजरें टिकी हैं, क्योंकि इसमें नए साल के रोडमैप और विकास कार्यों को लेकर कई नई घोषणाएं हो सकती हैं।












