राशि महिलांग बनीं भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

 राशि महिलांग बनीं भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*******************************

राशि महिलांग बनीं भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

रायपुर: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय को-ऑर्डिनेटर श्रीमती राशि महिलांग ने अपनी नियुक्ति के पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माननीय श्री भूपेश बघेल जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘कका’ श्री भूपेश बघेल का पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राशि महिलांग को इस महत्वपूर्ण नवीन जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। श्री बघेल ने विश्वास जताया कि श्रीमती महिलांग के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की नीतियों को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमती महिलांग ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ संगठन के विस्तार और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करेंगी।