त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग: पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा बाइक जलकर खाक, यात्रियों में मची दहशत

 त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग: पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा बाइक जलकर खाक, यात्रियों में मची दहशत

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

********************************

त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर भीषण आग: पार्किंग में खड़ी 200 से ज्यादा बाइक जलकर खाक, यात्रियों में मची दहशत

 

त्रिशूर (केरल): केरल के त्रिशूर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहाँ स्टेशन परिसर की टू-व्हीलर पार्किंग में भीषण आग लगने से 200 से अधिक गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। यह घटना प्लेटफॉर्म नंबर 2 के समीप स्थित पार्किंग एरिया में हुई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय निवासियों में अफरा-तफरी मच गई।

सुबह 6:45 बजे भड़की आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना सुबह करीब 6:45 बजे मिली। पार्किंग क्षेत्र में रोजाना लगभग 500 से अधिक मोटरसाइकिल और स्कूटर खड़े होते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ियों के फ्यूल टैंक की वजह से आग ने बेहद कम समय में विकराल रूप ले लिया और पूरी पार्किंग को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सूचना मिलते ही फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, आग बुझने के बाद भी काफी देर तक इलाके में घना धुआं छाया रहा, जिससे यात्रियों और स्टेशन स्टाफ को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मालिकों के पहुंचे ही राख हो चुकी थीं गाड़ियां

इस हादसे में सैकड़ों गाड़ियां पूरी तरह जलकर कंकाल बन गई हैं। घटना की खबर सुनते ही जब वाहन मालिक मौके पर पहुंचे, तो अपनी गाड़ियों की हालत देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इनमें से अधिकांश लोग रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले कामकाजी वर्ग के थे।

जांच के आदेश जारी

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि हादसा बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुआ, किसी गाड़ी में फ्यूल लीक होने से या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन नुकसान का सटीक आकलन करने में जुटे हैं