छत्तीसगढ़ में 18 और 19 दिसंबर को शराब, मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध!
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
छत्तीसगढ़ में 18 और 19 दिसंबर को शराब, मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध!
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने आगामी 18 और 19 दिसंबर 2025 को राज्य भर में शराब और मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। धार्मिक पर्वों को देखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है।
गुरु घासीदास जयंती पर शुष्क दिवस
18 दिसंबर को महान संत गुरु घासीदास की जयंती के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित किया गया है। इस दिन सभी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त, रायपुर नगर निगम क्षेत्र में इस दिन मांस और मटन की बिक्री पर भी सख्ती से रोक लगाई गई है।
संत तारण तरण जयंती पर भी सख्ती
19 दिसंबर को संत तारण तरण जयंती के कारण भी रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।
आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
जिला प्रशासन और निगम अधिकारियों को आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले दुकानदारों या व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नागरिकों से अपील है कि वे इन आदेशों का पालन करें और शांतिपूर्ण तथा मर्यादित ढंग से त्योहार मनाएं।








