नवा रायपुर में 46.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी अत्याधुनिक खाद्य व औषधि परीक्षण प्रयोगशाला; जांच क्षमता में होगी कई गुना वृद्धि

 नवा रायपुर में 46.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी अत्याधुनिक खाद्य व औषधि परीक्षण प्रयोगशाला; जांच क्षमता में होगी कई गुना वृद्धि

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

****************************

नवा रायपुर में 46.50 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी अत्याधुनिक खाद्य व औषधि परीक्षण प्रयोगशाला; जांच क्षमता में होगी कई गुना वृद्धि

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक एकीकृत खाद्य व औषधि परीक्षण प्रयोगशाला (Integrated Food & Drug Testing Laboratory) की स्थापना के लिए ₹46 करोड़ 49 लाख 45 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। मुख्य बजट 2025-26 के प्रावधानों के तहत यह महत्वपूर्ण परियोजना राज्य में खाद्य और औषधि परीक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी।

परियोजना का विवरण:

स्थान: नवा रायपुर में 1.5 एकड़ भूमि पर।

क्षेत्रफल: 30,000 वर्गफीट (वर्तमान प्रयोगशाला 5,000 वर्गफीट में है)।

संरचना: भूतल से तृतीय तल तक निर्मित की जाएगी।

उद्देश्य: इसे अत्याधुनिक ड्रग और प्रवर्तन (इनफोर्समेंट) से जुड़े उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे परीक्षण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

परीक्षण क्षमता में उछाल:

नई प्रयोगशाला की स्थापना से परीक्षण क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी:

रासायनिक परीक्षण: मौजूदा 500-800 नमूनों की वार्षिक क्षमता बढ़कर 7,000 से 8,000 नमूने प्रतिवर्ष हो जाएगी।

माइक्रोबायोलॉजिकल परीक्षण: इंजेक्शन, आई ड्रॉप और अन्य उत्पादों के लगभग 2,000 नमूनों का प्रतिवर्ष परीक्षण किया जा सकेगा। वर्तमान में इन नमूनों को जांच के लिए कोलकाता भेजना पड़ता था, जिसमें रिपोर्ट आने में एक माह से अधिक का समय लगता था।

इस पहल से नमूनों के परीक्षण में लगने वाले समय में भारी कमी आएगी और राज्य में खाद्य व औषधियों की गुणवत्ता नियंत्रण में तेजी आएगी।