मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ में कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, ₹30 लाख के सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ में कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे शामिल, ₹30 लाख के सामुदायिक भवन का करेंगे लोकार्पण
रायगढ़, 2 दिसंबर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (मंगलवार, 2 दिसंबर) रायगढ़ जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री बोईरदादर स्थित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और समाज को 30 लाख रुपए की सौगात देंगे।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:30 बजे बोईरदादर के गोवर्धनपुर रोड स्थित शालिनी स्कूल के पास निर्मित कंवर सामाजिक भवन पहुंचेंगे। यहां वह अखिल भारतीय कंवर समाज द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।
सामुदायिक भवन का लोकार्पण
इस अवसर पर, मुख्यमंत्री कंवर समाज प्रमुखों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर, 30 लाख रुपए की लागत से नव-निर्मित भव्य सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। यह भवन समाज के लोगों के लिए विभिन्न आयोजनों और सामाजिक कार्यों में उपयोगी साबित होगा।
ये रहेंगे उपस्थित
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदकुमार साय करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में कौशल्या साय, भरत साय, अनंत राम पैंकरा, स्वधा साय और शांता साय प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों जैसे सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, बिलासपुर, रायपुर, और पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से कंवर समाज के राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहें
गे।





