मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज महासमुंद दौरा, मां महालक्ष्मी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
*****************************
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज महासमुंद दौरा, मां महालक्ष्मी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना
महासमुंद/रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (26 नवंबर) महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे यहां बसना तहसील के अंतर्गत ग्राम सलखण्ड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और मां महालक्ष्मी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.05 बजे ओडिशा के बरगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.45 बजे बड़ेसाजापाली स्थित हेलीपेड पर पहुंचेंगे।
हेलीपेड से वे सीधे ग्राम सलखण्ड के लिए रवाना होंगे, जहां उनका मां महालक्ष्मी देवी मंदिर में दर्शन और पूजा का कार्यक्रम है।
धार्मिक कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री दोपहर 3.20 बजे सलखण्ड से बड़ेसाजापाली हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से वे दोपहर 3.25 बजे हेलीकॉप्टर से राज्य की राजधानी रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।








