छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना 6 घंटे रायपुर में रहेंगे पीएम मोदी, चौक चौराहे में सुरक्षा पुख़्ता इंतजाम
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रायपुर आ रहे हैं. इस दौरान वह करीब 6 घंटे रायपुर में रहेंगे, ऐसे में राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद हो गई है.
रायपुर।छत्तीसगढ़ का 25वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक होने वाला है. क्योंकि इस दौरान राज्य में कई बडे़ आयोजन हो रहे हैं. रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे. खास बात यह है कि 6 घंटे से भी ज्यादा समय तक रायपुर में रहेंगे और इस दौरान कई आयोजनों में शामिल होंगे. वह छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का भी लोकार्पण करेंगे. पीएम मोदी के दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था चांक चौबंद कर दी गई है. पूरे शहर में पीएम के दौरे को लेकर 6 रूट तय किए गए हैं.
बच्चों से ‘दिल की बात’ करेंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी अपने रायपुर दौरे की शुरुआत श्री सत्य साई संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल से करेंगे, जहां प्रधानमंत्री उन 2500 बच्चों से मिलेंगे जिनकी हार्ट सर्जरी इस संस्थान में फ्री में की गई है. अस्पताल प्रशासन ने प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं और बच्चे अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचने लगे हैं. क्योंकि यह बच्चे राज्य के अलग-अलग जगहों से हैं. इसके अलावा पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के नई विधानसभा भवन, डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम और ब्रह्मकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे. इन आयोजनों के साथ शहर में उनका एक भव्य रोड शो भी प्रस्तावित है, जिसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं.
देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम
छत्तीसगढ़ में देश का पहला डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम भी तैयार हो गया है, जिसका शुभारंभ पीएम मोदी कल करेंगे. 9.75 एकड़ में फैला यह संग्रहालय आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ और देश के आदिवासी नायकों की गाथाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा, जिसमें ट्राइबल संस्कृति की छटा देखने को मिलेगी. वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री ‘शांति शिखर’ मेडिटेशन सेंटर का उद्घाटन करेंगे, जो 1.5 एकड़ क्षेत्र में राजस्थानी महल की शैली में निर्मित है. विशेष बात यह है कि यह भवन पूरी तरह जन-दान से निर्मित है और प्रदेश की पहली ऐसी इमारत है जिसमें प्रेस टेंसाइल बीम तकनीक का उपयोग किया गया है.
पीएम मोदी का रायपुर दौरा
पीएम मोदी सबसे पहले सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
10 बजे से लेकर 10 बजकर 35 मिनट तक हार्ट का सफल ऑपरेशन होने वाले बच्चों से दिल की बात करेंगे.
10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक शांति शिखर भवन का उद्घाटन करेंगे.
11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 10 मिनट तक पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.
12 बजकर 15 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे.
1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक आदिवासी संग्राहालय का उदघाटन करेंगे.
2 बजकर 30 मिनट से 4 बजे तक राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे.
शाम को 4 बजकर 25 मिनट पर पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे.









