छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 1 नंवबर को शैक्षणिक संस्थानों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर को सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जीएडी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एक नवंबर 2025, दिन-शनिवार को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों के लिए स्थानीय /सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।






