जैसलमेर बस अग्निकांड में अब तक 20 मौत आग से बचने के लिए चलती बस से कूद पड़े थे यात्री
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++++
जैसलमेर: बताया जाता है कि दुर्घटना के समय बस में कुल 57 यात्री सवार थे। हादसा इतना भयानक था कि आग लगने के बाद कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए चलती बस से ही कूद गए। झुलसे हुए 15 लोगों में 2 बच्चे और 4 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को पहले जैसलमेर के जवाहर अस्पताल लाया गया। यहां उनकी गंभीर स्थिति (अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक जल चुके हैं) को देखते हुए उन्हें तुरंत जोधपुर रेफर कर दिया गया।
जोधपुर: घटनास्थल से लौटने के बाद मुख्यमंत्री जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बर्न यूनिट में भर्ती घायलों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से प्रत्येक मरीज की स्थिति, जलन का प्रतिशत और उपचार की पद्धति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
जैसलमेर बस अग्निकांड: राष्ट्रपति और पीए मोदी ने जताया दुख
जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में हुए दर्दनाक बस अग्निकांड में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है।
मृतकों के शवों का होगा डीएनए टेस्ट
जैसलमेर से आई ताजा अपडेट के अनुसार निजी बस आगजनी की घटना में मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। सभी मृतकों के शव को आर्मी कैंट में रखवाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतकों के शवों को सेना के 2 ट्रकों से जोधपुर लाया जा रहा है। अब जोधपुर में सभी मृतकों के शवों का डीएनए टेस्ट होगा।
मृतकों की पहचान के लिए होगा डीएनए टेस्ट
जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर
जैसलमेर से जोधपुर जा रही निजी बस संख्या RJ 09 PA 8040 में हुए हादसे के बाद मृतकों के परिजनों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने हेल्प डेस्क बनाने के साथ हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है, जो इस प्रकार है।
9414801400
8003101400
02992-252201
02992-255055
PM मोदी ने जताया दुख, की मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख की घोषणा
जैसलमेर बस अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मौतों पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के हवाले से कहा गया, ‘राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत से व्यथित हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिजनों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।’
बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़ी
राजस्थान के जैसलमेर के बस अग्निकांड में लगातार मृतकों की संख्या बढ़ने की अपडेट मिल रही है। पहले यह जानकारी मिली थी कि इस घटना में 10 लोगों की मौत हुई है। अब ताजा अपडेट दी जा रह है। अब मृतकों की संख्या 19 की बताई जा रही है। वही 1 घायल की जोधपुर जाने के दौरान मौत होने की सूचना मिली है।
मृतकों के शव देख सीएम भावुक
ताजा अपडेट यह मिली है कि सीएम भजनलाल शर्मा सेना एरिया से हुए रवाना है। उनके साथ चिकित्सा मंत्री गजेन्द्रसिंह खींवसर भी मौजूद हैं। सीएम और चिकित्सा मंत्री ने आधे घंटे तक सेना एरिया और सेना अस्पताल का जायजा भी लिया है। यहां मृतकों के शव देख सीएम भावुक दिखे।
सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर के बस अग्निकांड की दुखांतिका के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूबे के सीएम भजनलाल शर्मा भी जैसलमेर पहुंचे हैं। यहां पोकरण विधायक महन्त प्रताप पुरी, जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित तमाम जिले के अधिकारियों से घटना का फीडबैक लिया है। साथ ही घायलों की कुशलक्षेम जानी है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर जताई संवेदना
जैसलमेर बस अग्निकांड में 10 लोगों की मौत की खबर मिलने के बाद सीएम भजनलान ने भी एक्स अकाउंट पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा ‘जैसलमेर में बस में लगी आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। इस दुखद हादसे से प्रभावित नागरिकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें। राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है’। मिली जानकारी के अनुसार सीएम भजनलाल की भी जल्द ही जैसलमेर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस और आर्मी दोनों पहुंचे
जैसलमेर अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ ही अतिरिक्त जिला कलेक्टर परसराम, ASP कैलाशदान जुगतावत सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा था। इसके साथ ही आर्मी एरिया नजदीक होने के चलते यहां सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला है।
शवों की पहचान करना मुश्किल
बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में बस का गेट नहीं खुला, जिसके चलते कई लोग इस दुर्घटना में गंभीर रूप से झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार इनमें से कई शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।
जैसलमेर बस अग्निकांड में 10 लोगों की मौत
राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को अंगल घटना घटित हो गई। यहां थईयात गांव के पास एक बस में आग लगने के बाद यहां 10 लोगों की मौत हो गई। इस बस में 57 लोग सवार थे।







