मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल, पिता का नाम भी दर्ज; प्रशासन ने दी ये सफाई
राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार
+++++++++++++++++++++++++++++++++
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीब मामला सामने आया है। टॉमी नाम के कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आधार कार्ड पर कुत्ते का फोटो भी लगा हुआ है।पालनकर्ता कैलाश जायसवाल का नाम पिता की जगह लिखा है, जो डबरा के रहने वाले हैं।
ग्वालियर ।मध्य प्रदेश में एक वायरल आधार कार्ड सबका ध्यान खींच रहा है। ये आधार कार्ड किसी इंसान का नहीं बल्की टॉमी नाम के कुत्ते का है, जिसके मालिक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र में रहते हैं।
सोमवार सुबह से ही एक आधार कार्ड का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये आधार एक कुत्ते का दिखाया गया है, जिसका नाम टॉमी जयसवाल लिखा है। पता के स्थान पर पालनकर्ता कैलाश जायसवाल का नाम है, जो डबरा के रहने वाले हैं। आधार कार्ड पर बाकायदा आधार नंबर और जन्मतिथि 25/12/2010 भी दिया गया है।
जब ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो ख़बर प्रशासन के कानों तक भी पहुंची और ग्वालियर कलेक्टर की ओर से बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया गया। बताया गया कि, कुत्ते का आधार कार्ड बनने की बात निराधार है, आधार पोर्टल पर भी ऐसा कोई आधार पंजीकृत नहीं है। इस वायरल पोस्ट और प्रशासन के बयान पर जब रियलिटी चेक किया गया, तो चौंकाने वाली बात सामने आई, डबरा के वार्ड-एक, सिमिरिया ताल इलाके में रहने वाले कैलाश जायसवाल से बात करने पर पता चला कि, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी उन्होंने ऐसा कोई आधारकार्ड बनवाया ही नहीं, लेकिन उस आधार कार्ड पर लिखा आधार नंबर जरूर जाना पहचाना था।
कैलाश जायसवाल दी प्रतिक्रिया
कैलाश जायसवाल ने बताया कि उनका एक डॉग था, जिसका नाम टॉमी था। लेकिन डेढ़ साल पहले वह पैरालिसिस की वजह से गुज़र गया था। उन्होंने बताया की, उस आधार कार्ड पर लिखा नंबर उनके बेटे का मोबाइल नंबर है। इसमें आगे और पीछे दो शून्य लगाकर आधार कार्ड को एडिट किया गया था। हाल में ही मेरे बेटे की मौत हुई है, मैं वैसे काफी परेशान चल रहा हूं। मेरा ख़ुद का आधारकार्ड नहीं बन रहा तो कुत्ते का कहां से बनवाएंगे?








