धड़ एक सिर 2, दो लिवर, दो फेफड़े, एक दिल, इंदौर में अनोखे जुड़वा बच्चे का हुआ जन्म, देखकर डॉक्टर भी हैरान

 धड़ एक सिर 2, दो लिवर, दो फेफड़े, एक दिल, इंदौर में अनोखे जुड़वा बच्चे का हुआ जन्म, देखकर डॉक्टर भी हैरान

राज्य ब्यूरो मोहम्मद आसिफ खान संपादक वीरेंद्र कुमार

*************************”””””””***********

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में ऐसे अनोखे बच्चे का जन्म हुआ जिसे देखकर खुद डॉक्टर भी हैरान रह गए. बच्चे के सिर तो दो है लेकिन धड़ एक. बच्चे के दो लीवर एक दिल और दो फेफड़े है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम बच्चे के हेल्थ को मॉनिटर कर रही है.

 

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में एक ऐसे अनोखे बच्चे का जन्म हुआ, जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए. बच्चे को सिर तो 2 थे, लेकिन धड़ एक. दोनों सिर एक ही धड़ से जुड़े हुए थे. MTH अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ. डॉक्टरों का मानना है कि लाखों में एक ऐसा केस आता है. ऐसे बच्चे रेयर होते है. फिलहाल बच्चे को SNCU वार्ड में रखा गया है. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चे के हेल्थ को मॉनिटर कर रही है.

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में मंगलवार देर रात महिला की डिलिवरी कराई गई और इस दुर्लभ बच्चे का जन्म हुआ. बच्चे के दो सिर हैं जो आपस में जुटे हुए हैं. धड़ एक ही है. बच्चे के दो लीवर एक दिल और दो फेफड़े है. डॉक्टरों का कहना है कि 2 लाख में ऐसा एक केस देखने को मिलता है. फिलहाल शिशु रोग विशेषज्ञों की टीम बच्चे की निगरानी कर रही है.

बच्चे का हो सकता है ऑपरेशन

डॉक्टरों का कहना है कि देवास की महिला को लेबर पेन हुआ. फिर उनका ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया.ऑपरेशन के दौरान जब डॉक्टरों ने बच्चे को देखा तो सभी हैरान रह गए. बच्चे तो दो थे, लेकिन धड़ एक ही था. काफी जटिल ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ. फिर डॉक्टरों की अस्पताल के सीनियर को इसकी जानकारी दी.

डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिला की जांच प्रसव से पहले की जाती है. हैरानी की बात है कि डॉक्टरों को सोनोग्राफी में भी बच्चे नजर क्यों नहीं आया. फिलहाल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में बच्ची का इलाज चल रहा है. बच्ची के एक सिर को धड़ से अलग करने के लिए डॉक्टरों की टीम काम कर रही है. 6 डॉक्टरों की स्पेशल टीम बच्ची की मेडिकल जांच के बाद सर्जरी पर कुछ फैसले लेगी. फिलहाल बच्ची का वजन 2.8 किलोग्राम है. डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चे को मॉनिटर कर रहे हैं.